थाना सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अधिवक्ताओं के चेंबर में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अधिवक्ताओं के चेंबरों को निशाना बनाकर एसी के कॉपर पाइप और वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पिछले कई दिनों से चोर अधिवक्ताओं के चेंबरों में लगे एसी के कॉपर पाइप और वायर पर हाथ साफ कर रहे थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद जिला बार एसोसिएशन के सचिव एवं अधिवक्ता विपिन चंद्र द्विवेदी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को यह सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने 13 नवंबर को उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में आनेकी पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को दबोचा।
