पुलिस की टीमें प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सघन चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
हरिद्वार में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर शहर से देहात तक पुलिस टीमें सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच कर रही हैं।
मुख्य मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं वाहनों के दस्तावेजों और गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
पुलिस का उद्देश्य साफ है—जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना।
अब देखना होगा कि पुलिस की इस लगातार सक्रियता से अपराधियों पर कितना अंकुश लगता है। फिलहाल हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।
NBB NEWS | हरिद्वार
