*उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के विभागों और तैनाती में बदलाव।*
*10 IAS और 20 PCS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय, शासन ने तबादला आदेश जारी किए।*
*IAS दीपक सैनी बने देहरादून के नए CDO, अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी।*
*हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर भी अहम तैनाती, PCS पंकज कुमार उपाध्याय बनाए गए अपर मेलाधिकारी।*
*रुड़की नगर निगम की कमान स्मृता परमार को, जबकि आशिमा गोयल को नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया।*
*प्रवीण कुमार को CDO पिथौरागढ़, अनामिका को CDO अल्मोड़ा, दीपक रामचंद्र सेठ को CDO चमोली और राहुल आनंद को CDO उत्तरकाशी की जिम्मेदारी।*
*सभी 30 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश।*
