ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार नहर संचालन से पहले आदेशों की उड़ रही धज्जियां, रात के अंधेरे में जेसीबी से निर्माण जारी। हरिद्वार के बहादराबाद स्थित छठ पूजा घाट पर सरकारी आदेशों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है।

सूचना विभाग की ओर से जारी संदेश के मुताबिक, 8 नवंबर से नहर का संचालन दोबारा शुरू किया जाना है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आदेश जारी होने के बावजूद बहादराबाद के छठ पूजा घाट पर रात 8 बजे तक जेसीबी से निर्माण कार्य जारी दिखाई दिया। सवाल यह है कि जब नहर में पानी छोड़ने की तारीख तय है, तो फिर रात के अंधेरे में यह निर्माण किसके आदेश पर हो रहा है? क्या विभागों को जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की जा रही है? प्रशासन से सवाल है कि नहर संचालन से ठीक पहले इस तरह के निर्माण की अनुमति किसने दी? क्या प्रशासन संज्ञान लेगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?
