दोस्ती के बहाने शारीरिक संबंध बनाने और छेड़खानी के आरोप व अश्लील वीडियो बनाने के चक्कर में हुआ गिरफ्तार
युवती से साथ कम्पनी में साथ काम करता था दोस्ती के बहाने युवती से बनाता रहा शारीरिक सम्बन्ध कई दिनो से फरार होने पर रू0 5000/- का ईनाम किया गया था घोषित कोतवाली रानीपुर पर वादिया आरती पुत्री पप्पू नि0 ग्राम रामधाम कालोनी गली नं 2 रानीपुर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि वह मोहिता फर्निचर कम्पनी सी0-C-3 इण्डस्ट्रीयल एरिया गैस प्लांट मे नौकरी करती है, जिसमें अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र अमन कुमार नि शेरपुर सहारनपुर उ प्र भी नौकरी करता है, अभियुक्त से उसकी दोस्ती हुई एवं उसका फायदा उठाकर अभि सचिन कुमार द्वारा उसे अपने दोस्त के कमरे में शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर होटल में एवं कई बार उसके साथ अवैध शारीरिक सम्बन्ध बनाये । महिला की तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 480/24 धारा 376(2)(एन) भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया ।
उक्त घटना अनावरण हेतु कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त की तलाश एवं सुरागरसी पतारसी कर उसके गिरफ्तारी हेतु दबिशे दी गयी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था, जिसके विरूद्ध मान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 रू0 का ईनाम घोषित किया गया । अपराधी की गिरफ्तारी हेतु कई जगह दबिशे देने के उपरान्त कल मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर चौक से बहादराबाद जाने वाली रोड से अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र अमन कुमार नि ग्राम व थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उ प्र उम्र 32 वर्ष को अन्तर्गत धारा 37/62एन, भादवि में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को कल मा न्यायालय में पेश किया जायेगा ।
पुलिस टीम कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर प्रियंका इजराल, कोतवाली रानीपुर उदय नेगी, कोतवाली रानीपुर सुनील तोमर, कोतवाली रानीपुर

Yo fam, b2xbetlogin! Heard it’s easy to set up an account. I will check it out later!. Take a peek for yourself b2xbetlogin