स्लग: रुड़की में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड
एंकर:हरिद्वार के रुड़की से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक ने कथित तौर पर अपनी दो सगी बहनों को गोली मार दी। दो अलग-अलग जगहों पर हुई इस वारदात में दोनों बहनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
VO-1:प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले गणेशपुर में अपनी बहन शकुंतला को गोली मारी। इसके बाद वह पनियाला रोड स्थित आजाद नगर पहुंचा, जहां संतोषी माता मंदिर के सामने गली नंबर-5 में उसने दूसरी बहन पुष्पा और उसके पति पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुष्पा की भी मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
VO-2:एक ही परिवार की दो सगी बहनों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ दोनों घटनास्थलों पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या की असली वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
बाइट: शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात, हरिद्वार
