हरिद्वार में जन्माष्टमी की धूम, शिवालिक नगर मंदिर में बाल गोपाल के मनमोहक रूप ने मोहा मन
हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शिवालिक नगर मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
जिसमें बच्चों ने बाल स्वरूप और भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों में शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि इन कार्यक्रमों की तैयारी महीनों से चल रही थी। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों ने कड़ी मेहनत कर बेहतरीन तैयारी की, जिसका नतीजा मंच पर देखने को मिला। देर रात तक चले भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशिक्षिका ने कहा कि बच्चों ने बेहद कम समय में शानदार प्रदर्शन कर सभी को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता के लिए भी गर्व का क्षण है, जिन्होंने तैयारियों में पूरा सहयोग दिया। जन्माष्टमी समारोह के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
बाइट – मुस्कान सिंगल, प्रशिक्षिका
बाईट – सृष्टि, प्रशिक्षिका
