अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन
एंकर:- हरिद्वार में अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। प्रेस क्लब हरिद्वार में हुए इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने शिरकत की।
अधिवेशन में हरिद्वार समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में समाचार पत्रों के संपादक और पत्रकार शामिल हुए। इस दौरान वर्तमान दौर में समाचार पत्रों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने प्रिंट मीडिया की बदलती भूमिका और चुनौतियों पर अपने विचार रखे।
VO:- हरिद्वार के प्रेस क्लब में आयोजित अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई के प्रांतीय अधिवेशन में प्रिंट मीडिया से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत कई वरिष्ठ पत्रकार और अतिथि मौजूद रहे। अधिवेशन के दौरान ‘वर्तमान दौर में समाचार पत्रों की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बावजूद समाचार पत्र आज भी विश्वसनीय सूचना का महत्वपूर्ण माध्यम बने हुए हैं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में बड़ी मात्रा में कंटेंट तेजी से सामने आ रहा है। कई बार बिना तथ्यों की पुष्टि के सामग्री साझा कर दी जाती है, जिसके सत्यापन में काफी समय और ऊर्जा खर्च होती है।
