ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार
स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस टीमों ने होटल, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की। वहीं महत्वपूर्ण स्थानों पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से भी सुरक्षा जांच की जा रही है।
पुलिस का फोकस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकने पर है। स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रखा गया है।
