उत्तराखंड ब्रेकिंग
राष्ट्रपति भवन से बड़ी खबर, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 से 2024 तक सांसद रह चुके हैं।
सूची के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरलम और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
तो वही ब्रज मोहन राम को ओडिशा और डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया है।
राजनीतिक हलकों में दुष्यंत गौतम को मिली जिम्मेदारी से हलचल हो सकती है। जिन्हें सिक्किम के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
