बेल के चार दिन बाद भी जेल से बाहर नहीं आ सकीं उर्मिला सनावर, शुक्रवार सुबह रिहाई की उम्मीद
अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित वीआईपी मामले को लेकर सुर्खियों में आईं उर्मिला सनावर की जेल से रिहाई का इंतजार अब भी खत्म नहीं हुआ है। सोमवार को जमानत मिलने के चार दिन बाद भी उर्मिला सनावर जेल से बाहर नहीं आ सकीं। गुरुवार को दो जमानतदार पेश किए जाने के बावजूद रिहाई की औपचारिकताएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं। अधिवक्ता के मुताबिक रिहाई परवाना देर से जेल पहुंचने के कारण रिहाई अटक गई। अब शुक्रवार सुबह उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद है।
Vo:- अधिवक्ता प्रीति चौहान ने बताया कि गुरुवार को जमानतदारों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन रिहाई परवाना जेल प्रशासन तक देरी से पहुंचा। इसी वजह से उर्मिला सनावर को एक और रात जेल में बितानी पड़ेगी। जेल प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह रिहाई होने की संभावना जताई गई है।
*बाइट:- प्रीति चौहान, अधिवक्ता (उर्मिला सनावर)*
