दीपावली पर सुरक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने दिए दिशा निर्देश
दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था मजबूत की गई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि खरीदारी के दौरान लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
वहीं पटाखों की दुकानों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर निर्धारित स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखेगी और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाजारों में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि आसपास के पार्किंग स्थलों पर वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा, शांति और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार*
