बीजेपी भगाओ, धामी हटाओ के नारों के साथ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
हरिद्वार के अलकनंदा घाट पर बीजेपी भगाओ, धामी हटाओ के नारों के साथ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत और विधायक इंजीनियर रवि बहादुर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सार्वजनिक संपत्तियों को लीज पर देने और जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए सरकार को जमकर घेरा।
Vo:- अलकनंदा घाट पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश की तमाम सार्वजनिक संपत्तियों को लीज पर दे दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में लिए गए फैसले के तहत जमीन पहले ही बेची जा चुकी है। सरकार ने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा है। 2 नवंबर को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक में हरीश रावत की गैर मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि उत्तराखंड चुनाव को लेकर नीतिगत फैसले लेने के लिए नेताओं को बुलाया गया था। ऐसे में जब हमारी जरूरत पड़ेगी तब हम भी बैठक में पहुंचेंगे। 6 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे पर तंज कसते हुए हरीश रावत ने कहा कि गृहमंत्री अब उत्तराखंड में बिकी हुई जमीनों का हिसाब लेने आ रहे है।
हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड*
वीरेंद्र रावत
