आनंद धाम में धूमधाम से मनाई गई शारदीय नवरात्रि की नवमी, 108 कन्याओं को कराया भोजन
Anchor – हरिद्वार के मोती बाजार स्थित आनंद धाम में शारदीय नवरात्रि की नवमी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 108 कन्याओं को भोजन कराकर मां दुर्गा की आराधना की गई। डॉ. महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कन्या पूजन कर अपना नवरात्रि व्रत पूर्ण किया। इस दौरान आनंद धाम में कन्याओं की मौजूदगी से रौनक देखने को मिली।
VO – शारदीय नवरात्रि की नवमी पर आनंद धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। डॉ. महंत रविंद्र पुरी महाराज ने 108 कन्याओं को भोजन कराया और उनका पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मां सिद्धिदात्री सभी भक्तों को सिद्धियां प्रदान करती हैं। नवमी के इस पावन अवसर पर आनंद धाम में महामंडलेश्वर, संत-महंत और साधु-संत भी भोजन ग्रहण कर अपना नवरात्रि व्रत पूर्ण करते हैं। पूरे आयोजन में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
