वार्षिक रखरखाव के लिए गंगनहर बंद, 7 नवंबर की रात छोड़ा जाएगा पानी
एंकर:- हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तरी खंड गंगनहर को वार्षिक रखरखाव के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार मध्यरात्रि भीमगौड़ा बैराज से नहर में पानी की आपूर्ति रोक दी गई। नहर बंद होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सिंचाई और दिल्ली-एनसीआर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। इस दौरान नहर की सफाई, गेटों की मरम्मत और कुंभ मेले के लिए गंगा घाटों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।

Vo:- यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण के मुताबिक, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पर्याप्त जल छोड़ा गया है। 7 नवंबर की रात गंगनहर में दोबारा पानी छोड़ दिया जाएगा। गंगनहर की वार्षिक बंदी के दौरान नहर की साफ-सफाई और मरम्मत के साथ आगामी अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को भी गति दी जा रही है। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय पर रखरखाव कार्य पूरा कर नहर में जल प्रवाह बहाल करना है।
*बाइट:- भारत भूषण, एसडीओ, यूपी सिंचाई विभाग*
