5 करोड़ की रंगदारी का आरोप, उर्मिला सनावर हिरासत में
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चर्चाओं में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है। पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
रानीपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात मुकदमा दर्ज होने के बाद करीब 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कथित घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
