हरिद्वार खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर उत्तराखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। उमेश कुमार का कहना है कि वह कल विधानसभा सत्र खत्म होने से पहले इस्तीफा दे देंगे। उमेश कुमार ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि साढ़े चार साल तक उन्हें विपक्ष से समर्थन की उम्मीद रही, लेकिन किसी ने उनका साथ नहीं दिया।

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का कहना है कि जनता के मुद्दों को उठाने में विपक्ष ने उनके साथ नहीं दिया। खासकर फसल बर्बाद होने के मुद्दे पर। यह भी स्पष्ट किया है कि वह न भाजपा में जा रहे हैं और न ही कांग्रेस में
