हरिद्वार के भेल क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत, रिहायशी इलाके में गुलदार की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
घर की बाउंड्री वॉल से छलांग लगाकर जाता दिखाई दिया गुलदार, कैमरे में कैद हुई जंगली जानवर की पूरी गतिविधि।
भेल क्षेत्र में लगातार रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे जंगली जानवर, स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल।
राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार जारी, गुलदार की दस्तक से लोगों की रातों की नींद उड़ी।
स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी, सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग कब ठोस कदम उठाएगा?
