जनसुनवाई में 90 शिकायतें दर्ज, 55 का मौके पर निस्तारण
हरिद्वार जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 90 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से 55 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान गंगा सफाई अभियान में सराहनीय योगदान देने वाली संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
Vo:- जनसुनवाई में जलभराव, भूमि पैमाइश और बिजली से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, गंगा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नेचर फाउंडेशन और शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से संस्थाओं के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
*बाइट:- ललित नारायण मिश्रा, सीडीओ, हरिद्वार*
*बाइट:- किरण भारद्वाज, नेचर फाउंडेशन*
*बाइट:- शिप्रा गुप्ता, शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन*
