11 माह की मासूम से यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार
एंकर:- हरिद्वार में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, जिला चिकित्सालय से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने एम्स पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान सौरभ, निवासी भागलपुर, बिहार के रूप में हुई। बताया गया कि आरोपी पिछले करीब 15 दिनों से हरिद्वार में मजदूरी कर रहा था और पीड़ित परिवार के साथ ही रह रहा था। पुलिस ने तलाश के बाद आरोपी को बाल्मीकि चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
– नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार
