कुंभ 2027 की सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, 38सेक्टरों में बंटेगा मेला क्षेत्र; CCTV-ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
सेक्टरों में बंटेगा मेला क्षेत्र; CCTV-ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानीहरिद्वार। कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार के साथ पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सीसीआर भवन में पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एडीजी एडमिन, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 38 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और आधुनिक तकनीक के जरिए पूरे मेला क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए भी तीन अलग-अलग सेक्टर बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में बाहर से आने वाले पुलिस बल को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल मेला क्षेत्र से बाहर बनाए जाएंगे और वहां से शटल सेवा संचालित की जाएगी। मेला प्रशासन के साथ समन्वय कर पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि कुंभ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था मिले तथा मेला सकुशल संपन्न कराया जा सके।
वी मुरुगेशन, एडीजी लो एंड आर्डर, उत्तराखंड
