रिपोर्ट :–धर्मराज
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा प्रहार, बोले— देश से माफी मांगें, शहीदों की आत्मा दुखी है
फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए कथित बयान को लेकर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला एक बड़े नेता हैं और कई बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला भी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं। दोनों ने भारत के संविधान की शपथ ली है और पूरी दुनिया जानती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पाकिस्तान भारत को तोड़ना चाहता है और देश के खिलाफ साजिशें रचता है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के कारण कई दशकों तक हजारों लोगों की हत्याएं हुईं, सैकड़ों बम धमाके हुए और देश के जवानों ने शहादत दी। ऐसे में फारूक अब्दुल्ला का बयान शहीदों की आत्मा को दुख पहुंचाने वाला है और देश से प्रेम करने वाले हर उस व्यक्ति को आहत करता है, जो पाकिस्तान को भारत का दुश्मन मानता है। उन्होंने कहा कि वह इस बयान से स्तब्ध हैं और फारूक अब्दुल्ला को अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए देश से माफी मांगनी चाहिए।
बाइट – आचार्य प्रमोद कृष्णम,पीठाधीश्वर ,कल्कि पीठ
