रिपोर्ट: धर्मराज
कुंभ 2027 की सफलता के लिए निकलेगी दंडवत यात्रा।
हरिद्वार में 30 अक्टूबर को मिश्री मठ की ओर से भव्य दंडवत यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। कनखल स्थित नया उदासीन अखाड़ा से शुरू होने वाली यह यात्रा हर की पैड़ी तक पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक यात्रा में नेपाल भूटान के साथ देशभर के अलग अलग राज्यों से लगभग 10000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।
Vo: दंडवत यात्रा से पहले श्रद्धालु दक्ष मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे, जिसके बाद महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर नया उदासीन अखाड़ा से यात्रा प्रारंभ होगी। बाबा करोली शंकर महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 10 हजार श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो सकते हैं, जबकि 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं के दंडवत स्वरूप में यात्रा करने का अनुमान है। यात्रा का उद्देश्य कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य और सफल बनाने के साथ देश की एकता-अखंडता और सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है। यात्रा के समापन के बाद गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
करोली शंकर महाराज, मीडिया संयोजक, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद*
