सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर बरसे बाबा रामदेव
एंकर: हरिद्वार के कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर में प्रेस वार्ता के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने सनातन धर्म के देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं और प्राचीन ग्रंथों से जुड़े विषयों पर तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। बाबा रामदेव ने भारतीय प्राच्य विद्या परिषद के 104वें अधिवेशन में इन विषयों पर विस्तार से चर्चा कर विभिन्न दावों की वास्तविकता सामने रखने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने आईएएस और पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पतंजलि की ओर से ऐप बनाए जाने की जानकारी भी दी।
Vo: बाबा रामदेव ने भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव को लेकर की जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर विरोध जताते हुए सनातन परंपराओं के सम्मान की बात कही। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या उनके वास्तविक संदर्भों और प्रमाणों के आधार पर की जानी चाहिए। पतंजलि की ओर से आयोजित तीन दिवसीय भारतीय प्राच्य विद्या परिषद के 104वें अधिवेशन में इन मुद्दों पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए ऐप के जरिए शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की जानकारी भी उन्होंने साझा की।
*बाइट: योग गुरु बाबा रामदेव*
