धर्मराज
सवारी से भरी बस खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत
रायगढ़ में बस गिरी खाई में, हादसे में 8 लोगों की हुई मृत्यु
रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। इस घटना की जानकारी रायगढ़ एसपी ने दी।
महाराष्ट्र। रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस शनिवार को खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। इस घटना की जानकारी रायगढ़ एसपी ने दी।
पुलिस ने कहा कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, जब वह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई।
