आल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिशन उत्तराखण्ड(अमजा )की हरिद्वार जनपद इकाई की एक बैठक गत दिवस जिला पंचायत के सभागार में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित
की गई। बैठक में पूर्व जि० अध्यक्ष नरेश तौमर की अक्समात हुई मृत्यु के बाद से खाली चल रहे जिला अध्यक्ष के पद पर पिछले वर्ष कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नरेन्द्र प्रधान क़ो ज़िम्मेदारी दी गई थी, अब नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक में हुई चर्चा में निर्णय हुआ कि आज ही जि० इकाई के अध्यक्ष महासचिव एवं कोषाध्यक्ष तथा लक्सर इकाई के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव हो जाना चाहिए। इन तीनों पदों के लिए नए नामों पर गहन चर्चा के बाद चंचल तौमर को जि० अध्यक्ष एवं संजय लाम्बा को महासचिव की जिम्मैदारी दिये जाने पर सहमति बनी उसके साथ ही प्रमेन्द्र नारायण को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।
संस्था की जिला इकाई के तीन पदों पर सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव के बाद लक्सर इकाई के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्क्ष के पदों पर भी बैठक में चर्चा हुई। लक्सर इकाई के अध्यक्ष के रूप में जाने आलम अध्यक्ष , महसचिव के रूप में दीपक कुमार तथा कोषाध्यक्ष के लिए मौ०साजिद के नाम पर सहमति
बनी बेटा में तय हुआ कि अमजा की जि० इकाई एवं लक्सर इकाई के अध्यक्ष एवं महासचिव एक सप्ताह के अन्दर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन की प्रदेश इकाई को सूचित करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र “हर्ष”ने संगठन के सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन की प्रत्येक कार्यवाही एवं निणयों में पारदर्शिता एवं सर्वसम्मति होनी आवश्यक है।
जिन संस्थाओं में आम सहमति के बिना मन माने तरीके से निर्णय लिए जाते हैं उन संस्थाओं की उम्र बहुत छोटी होती है। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे ले जाने में हर सदस्य की भूमिका समान रूप से अहम् होती है ,केवल पदाधिकारी ही नहीं वरन् हर सदस्य के समर्पण भाव से किये गए सहयोग से किसी भी संगठन की जड़ें मजबूत होती हैं।
बैठक में सर्द सम्मति से हुए जनपद इकाई व लक्सर इकाई के चुनाव के उपरांत सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सहित चुने गए सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को पूर्व
कार्यकारी जि०अध्यक्ष नरेन्द्र
प्रधान, व संस्थापक महासचिव मनीष कांगरान ने भी सम्बोधित किया।
अम्मा की इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद के अधिकांश सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मनीष पाल, सुरेश भारदवाज, धर्मराज, बबलू थपलियाल, रविकाॅंत बेलवाल,मित्र पाल,आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संगठन की इस चुनावी बैठक के उपरांत सभी सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया।
